वाराणसी। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और रेल सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने गुरुवार को बनारस रेलवे स्टेशन पर खड़ी 15127 बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के कोचों का औचक निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म संख्या-08 पर नई दिल्ली रवाना होने से पहले डीआरएम ने ट्रेन के सभी कोचों का गहन निरीक्षण कर यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोचों की स्वच्छता, रखरखाव, लिनन की गुणवत्ता, जलापूर्ति व्यवस्था, वॉटर रिफिलिंग, प्रकाश एवं पंखों की कार्यशीलता सहित यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। इसके साथ ही वातानुकूलित कोचों में स्थापित फायर डिटेक्शन सिस्टम का भी अवलोकन किया। डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ट्रेनों में उपलब्ध सभी सुविधाओं का मानक स्तर और गुणवत्ता हर हाल में बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुखद यात्रा अनुभव मिल सके।इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यात्रिक इंजीनियर (सी एंड डब्ल्यू) अनुभव पाठक, कोचिंग डिपो अधिकारी हरिशंकर कुमार सहित रेलवे के अन्य संबंधित अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.
