- रिपोर्ट- विनोद मित्तल
बल्लभगढ़। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर पत्रकार जितेंद्र बेनीवाल द्वारा मलेरना रोड स्थित अपने कार्यालय पर पानी की छबील लगाई गई। इस दौरान राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को ठंडा नींबू पानी वितरित कर सेवा कार्य किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी चंद्रशेखर,अनुराग यादव (अहीर हवेली वाले) ने लोगों को नींबू पानी पिलाकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने निर्जला एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज सेवा और मानव कल्याण के कार्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
इस मौके पर रविंद्र ठाकुर, सोनू बेनीवाल, जयप्रकाश भाटी (पत्रकार), राजकुमार, शंकर सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सहयोग करते हुए लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम में आने वाले लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
