Death Anniversary: 3 साल के फिल्मी करियर में बॉलीवुड को बनाया दिवाना, फिर 19साल की उम्र में दुनिया से रुखसत हो गईं मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती

बेहद कम उम्र और मासूम चेहरा होने के कारण बॉलीवुड की गुड़िया कही जाती थी दिव्या भारती

नई दिल्ली। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री आज भले ही दुनिया में नही है लेकिन लेकिन वह आज भी करोड़ो दिलों में जिंदा है। 30 साल पहले दुनिया को अलविदा कह गई दिव्या की मौत आज भी रहस्यमयी है। अपने दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार दिव्या ने अपने छोटे से फिल्मी सफर में वो मुकाम हासिल कर लिया था जो हर किसी के लिए संभव नही होता…

जीवन परिचय
दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम ओम प्रकाश भारती और माता का नाम मीता भारती है।
दिव्या के छोटे भाई- बहन का नाम कुणाल और पूनम है।

शिक्षा
दिव्या की प्रारंभिक शिक्षा मानेकजी कॉपर हाई स्कूल में हुई थी।

व्यक्तिगत जीवन
दिव्या ने 10 मई 1992 को निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियावाला से शादी की थी

करियर
दिव्या भारती ने अपने करियर की शुरुआत महज़ 14 साल की उम्र में मॉडलिंग करियर किया था। 16 साल की उम्र में दिव्या ने अपनी तेलुगु फिल्म बोब्बिली राजा से डेब्यू किया। लेकिन दिव्या को फिल्म विश्वात्मा से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान मिली। इसके बाद दिव्या ने शोला और शबनम, दीवाना, रंग और शतरंज जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।

उपलब्धियां
दिव्या भारती को सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है।

निधन
5 अप्रैल 1993 को भारती 5 फ्लोर की बालकनी से गिरने के कारण दिव्या की मौत हो गई हालांकि दिव्या की मौत आज भी रहस्यमयी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.