Forest Division: सिरसा वन मंडल के नवनिर्मित वन कार्यालय का उद्घाटन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. केसी मीणा ने किया शुभारंभ

Sirsa Forest Division New Office (एमपी भार्गव): सिरसा वन मंडल में नवनिर्मित वन कार्यालय का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। हरियाणा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. केसी मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की और शिलापट्ट का अनावरण कर नए कार्यालय का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में आईएफएस सुरक्षा-2 गुरुग्राम के सुभाष यादव और वन संरक्षक, पश्चिमी परिमंडल हिसार के आर. आनंद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा वन मंडल अधिकारी पुष्कर कुमार, पवन ग्रोवर, राजेश कुमार लीलड़, सतीश कुमार, गुरुप्रकाश और मनोज कुमार ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Free Pilgrimage Scheme: हरियाणा सरकार बुजुर्गों को कराएगी वाराणसी की निःशुल्क तीर्थ यात्रा, 15 दिसंबर को रवाना होगी विशेष ट्रेन

पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने पर जोर

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. केसी मीणा ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण तथा हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सामूहिक दायित्व है। पौधारोपण के साथ-साथ पेड़ों का संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों को बचाना भी बेहद जरूरी है।

डॉ. मीणा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने से ही बेहतर और स्थायी परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। इसके लिए आमजन को भी जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

इस अवसर पर सिरसा वन मंडल अधिकारी सतीश कुमार ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में वन राजिक महेंद्र कुमार, रमन कुमार, प्रेम कुमार, हरीपाल सिंह तथा हिसार से ठेकेदार अश्वनी कुमार सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन के साथ वन मंडल के प्रशासनिक कार्यों के लिए एक नए कार्यालय की शुरुआत हुई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.