Jai Gurudev Program: मिर्जापुर के तेंदुआ खुर्द में जय गुरुदेव का भव्य सत्संग, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
Jai Gurudev Program Mirzapur: लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव में पूर्व ग्राम प्रधान सुभाष यादव के आवास पर जय गुरुदेव का भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन-कीर्तन और जय गुरुदेव के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया।
बाबा ने भक्तों को दिया शाकाहारी जीवन अपनाने का संदेश
कार्यक्रम के दौरान बाबा जी ने श्रद्धालुओं को शाकाहारी जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन का मूल मंत्र जियो और जीने दो होना चाहिए। सभी को जीवों के प्रति दया और करुणा का भाव रखना चाहिए। शाकाहारी बनना और जीवों पर दया करना ही सच्ची भक्ति का मार्ग है।
बाबा के प्रवचनों से प्रभावित होकर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शाकाहारी जीवन अपनाने का संकल्प लिया।
भजन-कीर्तन और जयकारों से भक्तिमय हुआ गांव
धार्मिक आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के समक्ष मत्था टेककर परिवार और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। देर शाम तक भक्तों के पहुंचने और दर्शन करने का सिलसिला जारी रहा।
श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था
कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजन में पूर्व ग्राम प्रधान सुभाष यादव, हरिश्चंद्र यादव, पिंटू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
