Ellenabad Navratri Festival 2026: श्री वैष्णों धाम ऐलनाबाद में 19वां नवरात्र महोत्सव 11 से 19 अक्टूबर तक, 9 दिन होंगे विशेष धार्मिक कार्यक्रम
Ellenabad Navratri Festival 2026 (एम पी भार्गव): श्री वैष्णों धाम चैरिटेबल ट्रस्ट, ऐलनाबाद द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 19वां नवरात्र महोत्सव बड़े ही श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक श्री वैष्णों धाम मंदिर, वार्ड नंबर 3, ऐलनाबाद में 9 दिन तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ पहले नवरात्रे शनिवार 11 अक्टूबर को अखंड ज्योति प्रज्वलित (सुबह 10:30 बजे) तथा भव्य ध्वजा यात्रा (दोपहर 2:30 बजे) से होगा।
नौ दिन का कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है:
दूसरा नवरात्रा (12 अक्टूबर, रविवार): दोपहर 4:30 बजे अमृतवाणी पाठ, श्री राम दरबार आयोजन एवं विश्राम दान।
तीसरा नवरात्रा (13 अक्टूबर, सोमवार): दोपहर 4:30 बजे संगीतमय दुर्गा चालीसा पाठ एवं भजन संध्या।
चौथा नवरात्रा (14 अक्टूबर, मंगलवार): दोपहर 4:30 बजे मेहंदी कार्यक्रम।
पांचवा नवरात्रा (15 अक्टूबर, बुधवार): दोपहर 4:30 बजे तथा शाम 6:00 बजे डांडिया उत्सव।
छठा नवरात्रा (16 अक्टूबर, गुरुवार): दोपहर 2:00 बजे पवित्र गुफा दर्शन।
सातवां नवरात्रा (17 अक्टूबर, शुक्रवार): दोपहर 3:00 बजे मईया का संकीर्तन एवं माँ की भजन संध्या। इसी दिन रात्रि 9:00 बजे से विशाल जागरण का आयोजन होगा।
आठवां नवरात्रा (18 अक्टूबर, शनिवार): सुबह 9:15 बजे कन्या पूजन तथा सुबह 10:15 बजे से विशाल भंडारा शुरू होगा जो भजन संध्या तक चलेगा।
नवां नवरात्रा (19 अक्टूबर, रविवार): रात्रि 8:15 बजे छप्पन भोग एवं मईया का खजाना प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
ट्रस्ट ने बताया कि माता रानी की असीम कृपा से नवरात्रों के दौरान माता रानी का भंडारा प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों समय निरंतर चलेगा।
