पलवल में कांग्रेस नेता जगजीत शर्मा की सड़क हादसे में मौत, कार्यकर्ताओं में दौड़ी शोक की लहर

पलवल। पलवल में गदपुरी थाना अंतर्गत बघौला गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सड़क हादसे में कांग्रेस नेता जगजीत शर्मा की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह फरीदाबाद स्थित अपने कार्यालय से काम खत्म करके कार द्वारा पलवल अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कार में मारी सीधी टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के गांधी आश्रम के समीप के रहने वाले कांग्रेस नेता जगजीत शर्मा शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी टोयोटा एटिओस कार से फरीदाबाद से वापस घर आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बघौला के पास पहुंची, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में जगजीत शर्मा को गंभीर चोटें आईं।

Congress leader Jagjit Sharma dies in a road accident in Palwal; a wave of grief sweeps through party workers.

 

हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें तुरंत उपचार के लिए पलवल के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पलवल की मोर्चरी में रखवाया।

मुकदमा दर्ज कर लिया गया
मृतक कांग्रेस नेता के भाई सोनू की शिकायत पर थाना गदपुरी में अज्ञात वाहन और उसके चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.