वृंदावन कॉरिडोर को 510 करोड़ देने का ऐलान करने वाला बिल्डर धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार, पत्नी भी हिरासत में

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

आगरा, 29 अगस्त 2025। वृंदावन कॉरिडोर को 510 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान कर सुर्खियों में आए बिल्डर प्रखर गर्ग धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार हो गए हैं। आगरा पुलिस ने प्रखर गर्ग और उनकी पत्नी राखी गर्ग को जयपुर के एक होटल से दबोचा।

प्रखर गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस सहित कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं। ताजा कार्रवाई चेक बाउंस और धोखाधड़ी के एक मामले में हुई, जिसमें अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दंपति को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिल्डर पर निवेशकों और व्यवसायिक साझेदारों से करोड़ों की ठगी करने का भी आरोप है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.