- रिपोर्ट- मंजय वर्मा
मीरजापुर, 29 अगस्त 2025। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में निरूद्ध बंदियों से संवाद स्थापित कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के समय बंदियों के बैग व झोले आदि की गहन तलाशी भी ली गई।
जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि महिला बंदियों के बच्चों हेतु दूध एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में जानकारी दी गई कि वर्तमान में महिला बंदियों के बच्चों को दूध उपलब्ध कराया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट अंशुल हिन्दल, कारागार अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रताप चौधरी और जेलर जय शंकर प्रसाद भी मौजूद रहे।
