Poppy Husk Smuggler Arrested: गाजियाबाद में ऑपरेशन प्रहार के तहत तस्कर गिरफ्तार, 2.7 किलो डोडा पोस्त बरामद
Ghaziabad Poppy Husk Smuggler Arrested: पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत भोजपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Smuggler Arrested: अमराला अंडरपास के पास चेकिंग में पकड़ा गया आरोपी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशील उर्फ भीम पुत्र इन्द्रपाल उर्फ कालू (करीब 45 वर्ष) निवासी ग्राम नगला बैर, थाना भोजपुर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे भोजपुर क्षेत्र के अमराला अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।
Smuggler Arrested: सस्ते दामों पर खरीदकर फुटकर में बेचता था डोडा पोस्त
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाहर से सस्ते दामों पर डोडा पोस्त खरीदकर लाता था और आसपास के क्षेत्रों में फुटकर में बेचता था। इससे होने वाली कमाई का इस्तेमाल वह अपने शौक पूरे करने में करता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के दिन भी डोडा पोस्त बेचने के लिए जा रहा था। इसी दौरान चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
Smuggler Arrested: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
भोजपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई इस कार्रवाई को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
