Sonbhadra: नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी से महासंघ ने की शिष्टाचार मुलाकात

• शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की जताई उम्मीद

  • शिवेन्दु श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ

सोनभद्र। विकास खण्ड घोरावल के नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश नारायण मिश्र के कार्यभार ग्रहण करने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ घोरावल इकाई के पदाधिकारियों ने बीआरसी घोरावल पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारियों ने नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न भेंट किया। स्वागत के दौरान पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं शिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय से विकास खण्ड घोरावल शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा तथा जनपद में अपनी अग्रणी पहचान स्थापित करेगा। साथ ही शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

 

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश नारायण मिश्र ने महासंघ के पदाधिकारियों एवं उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा और उनके समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने शिक्षक समुदाय के साथ आपसी समन्वय एवं सहयोग के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई। स्वागत समारोह में महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, जिला महामंत्री इंदु प्रकाश सिंह, संजय सिंह, राजेश बैस, आलोक सिंह, प्रदीप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कार्तिकेय श्रीवास्तव, जिला संयुक्त मंत्री कमलेश गुप्ता, दिवाकर तिवारी समेत तमाम शिक्षकगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.