Akal Takht Jathedar: राज कुंद्रा की फिल्म को अकाल तख्त साहिब की मंजूरी नहीं, गुरु साहिबान और शहीदों की नकल पर जत्थेदार सख्त

Akal Takht Jathedar Giani Kuldeep Singh Garghaj Amritsar: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज ने अभिनेता एवं निर्माता राज कुंद्रा की आगामी फिल्म को लेकर स्पष्ट किया है कि अकाल तख्त साहिब की ओर से फिल्म को कोई मंजूरी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि सिख गुरु साहिबान, महान शहीदों और महापुरुषों की नकल या उनके किरदारों का फिल्मांकन स्वीकार्य नहीं है। इस दौरान उन्होंने एसजीपीसी के नवनियुक्त प्रधान हरजिंदर सिंह धामी और अन्य पदाधिकारियों को बधाई भी दी।

Akal Takht Jathedar: राज कुंद्रा की फिल्म को नहीं मिली अकाल तख्त से मंजूरी

मीडिया से बातचीत के दौरान जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज ने राज कुंद्रा की आगामी फिल्म से जुड़े विवाद पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर संबंधित पक्ष जरूर आया था, लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब से फिल्म को कोई औपचारिक मंजूरी नहीं दी गई है।

Sonbhadra: नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी से महासंघ ने की शिष्टाचार मुलाकात

उन्होंने बताया कि संबंधित पक्ष को अकाल तख्त साहिब, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और धर्म प्रचार कमेटी की ओर से पहले पारित प्रस्ताव सौंपे गए हैं। इन प्रस्तावों में स्पष्ट किया गया है कि सिख गुरु साहिबान, महान शहीदों, महापुरुषों और सिख धार्मिक संस्कारों की नकल अथवा उनका फिल्मांकन नहीं किया जा सकता।

Akal Takht Jathedar: 29 जून को किए गए वादे पूरे करें सिख मंत्री और विधायक

मार्क कमेटी और संबंधित कानून को लेकर जत्थेदार ने सिख मंत्रियों और विधायकों को 29 जून को किए गए वादे की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि उस दिन सभी सिख विधायक और मंत्री श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे थे और उन्होंने कानून में संशोधन करने का भरोसा दिया था।

साथ ही यह वचन भी दिया गया था कि जब तक इस मुद्दे पर आम सहमति नहीं बनती, तब तक कानून पर रोक रहेगी। जत्थेदार ने कहा कि सबसे पहले 29 जून को किए गए वादों पर अमल किया जाना चाहिए।

Akal Takht Jathedar: बीबी रूप कौर के वायरल वीडियो मामले में जांच का इंतजार

बीबी रूप कौर से जुड़े वायरल वीडियो और आरोपों के संबंध में पूछे गए सवाल पर जत्थेदार ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मामले की जांच बैठा दी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और उसी के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Akal Takht Jathedar: एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को दी बधाई

बातचीत की शुरुआत में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज ने एसजीपीसी के नवनियुक्त प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह धामी और सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने गुरु साहिब के चरणों में अरदास करते हुए कहा कि उन्हें पंथ के सामने मौजूद चुनौतियों का मजबूती से सामना करने और सिख कौम की चढ़दी कला के लिए निरंतर कार्य करने की शक्ति मिले।

Akal Takht Jathedar: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मद्देनजर जत्थेदार ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर जल्द खोलने की मांग एक बार फिर दोहराई। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी ने भी आज इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया है।

जत्थेदार ने कहा कि वह लंबे समय से करतारपुर साहिब का रास्ता खोलने की मांग कर रहे हैं। यदि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर कॉरिडोर खोल दिया जाता है, तो यह पूरी सिख संगत के लिए बेहद खुशी और सौभाग्य की बात होगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.