धान की सीधी बिजाई मशीन (डीएसआर) पर अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

ऐलनाबाद, 04 जून (एम पी भार्गव): वर्ष 2026-27 के तहत खरीफ सीजन में धान की सीधी बिजाई मशीन (डीएसआर) पर अनुदान प्राप्त करने के लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक किसान कृषि विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कृषि उप निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में से केवल एक सदस्य ही मशीन पर अनुदान के लिए आवेदन कर सकता है। साथ ही, जिस किसान ने पिछले तीन वर्षों में डीएसआर मशीन पर अनुदान का लाभ लिया है, वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि आवेदक किसानों के लिए मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए किसान किसी भी कार्य दिवस पर उप कृषि निदेशक कार्यालय, सिरसा अथवा सहायक कृषि अभियंता कार्यालय, सिरसा में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें-  पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन नामांकन

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.