पेंशन नियम संशोधन विधेयक 2025 वापस लेने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

तिजारा 16 अप्रैल 2025 राजस्थान पेंशन समाज उप शाखा के पेंशनरों ने अध्यक्ष मूल चंद यादव के नेतृत्व में, पेंशन नियम संशोधन विधेयक 2025 वापस लेने की मांग को लेकर उप खंड मजिस्ट्रेट संजीव वर्मा को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
उप शाखा के सचिव हरि नारायण शर्मा ने बताया कि ज्ञापन में अवगत कराया है कि यदि विधेयक में पेंशनरो पर कुठाराघात संबंधी नियम नहीं हटाए गए तो राजस्थान पेंशन समाज पूरे प्रदेश में आंदोलन करने को मजबूर होगा। आगामी कार्यक्रम की जन्दी ही चरणबद्ध रूपरेखा तैयार की जाएगी। पेंशनर्स के द्वारा किए जा रहे आंदोलन के लिए समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।
इस अवसर पर पेंशन समाज उप शाखा के बाबूलाल सोनी, मुंशी शर्मा, गणपत कोली, श्याम लाल शर्मा, तारा चंद्र जाटव, बाबूलाल यादव, नंद किशोर शर्मा, नूर मोहम्मद, मामचंद कोली, भीम सिंह सैनी, धर्म पाल यादव, पदम चंद सैनी, राम गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.