रामपुर: डीआईजी मुरादाबाद ने पुलिस लाइन का किया वार्षिक निरीक्षण, सुनी समस्याएं और दिए निर्देश

रामपुर, 16 अप्रैल : पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मुरादाबाद परिक्षेत्र ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रामपुर की उपस्थिति में पुलिस लाइन, रामपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पत्रकारों से वार्ता कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की गई, जिसमें अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा की गई और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर डीआईजी ने जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की तथा पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने पेंशनभोगियों की सेवा संबंधी मुद्दों को समझते हुए उचित कार्रवाई के आदेश दिए।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर, क्षेत्राधिकारी नगर, शाहबाद, स्वार, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.