शहीदों व सैनिकों के सम्मान में कार्यरत मातृभूमि सेवा संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से मिला

 मोदीनगर।  मातृभूमि सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन राम प्रवेश सिंह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संगठन द्वारा शहीदों एवं सैनिकों के सम्मान में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी साझा की। संघ की ओर से कैप्टन सिंह को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

कैप्टन राम प्रवेश सिंह ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा—
“देश की सुरक्षा में अपना जीवन और जवानी न्योछावर करने वाले सैनिकों और शहीदों का सम्मान होना अत्यंत आवश्यक है। मातृभूमि सेवा संघ द्वारा बलिदानियों के प्रति किए जा रहे कार्य न केवल सराहनीय हैं, बल्कि समाज को प्रेरणा देने वाले भी हैं।”

मातृभूमि सेवा संघ लंबे समय से शहीद सैनिकों के परिवारों के सम्मान, स्मारकों के संरक्षण, शौर्य तिरंगा यात्राओं, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को समाज में प्रखर बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर संघ से विकास भारतीय, खुशाल नेगी, नीरज शर्मा, आशुतोष सक्सेना एवं पवन चौधरी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.