Cannabis Seize: मिर्जापुर में ट्रक से 1204 किलो गांजा बरामद, छह करोड़ की खेप के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
Cannabis Seize In Mirzapur: जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बरकछा खुर्द के छितमपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 1,204 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई जा रही है।
Cannabis Seize: आसपास के जनपदों में सप्लाई करने की थी योजना
पुलिस ने मौके से मध्य प्रदेश निवासी दो आरोपियों गणेश केवट उर्फ रमेश केवट (44) और शाबिर उर्फ लालू (30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ट्रक में गांजा छिपाकर ओडिशा से ला रहे थे। उनकी योजना मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत आसपास के जनपदों में गांजे की सप्लाई करने की थी।
Road Issues: मिर्जापुर के तेंदुआ खुर्द में बारिश से सड़क बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुआ संपर्क मार्ग
Cannabis Seize: एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा ट्रक, तीन मोबाइल फोन और 1,900 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रक को सीज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
