मानस पोर्टल : मादक पदार्थों से संबंधित अपराध की दें सूचना, पुनर्वास और परामर्श संबंधी भी मिलेगी सहायता

ऐलनाबाद,सिरसा, 29 जुलाई(एम पी भार्गव): केंद्र सरकार द्वारा नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल – मानस, हेल्पलाइन नंबर 1933 की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना, मादक पदार्थों से संबंधित अपराध की रिपोर्ट करना और पुनर्वास-परामर्श के संबंध में सहायता प्राप्त करने के लिए मंच मुहैया कराना है। यह पोर्टल आमजन को मादक पदार्थों से संबंधित अवैध गतिविधियों के प्रभाव को रोकने के व्यापक कोशिश में सामूहिक रूप से योगदान देता है।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि मानस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य जन-जागरूकता को बढ़ावा देना, मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों की जानकारी साझा करना तथा पुनर्वास और परामर्श के लिए सहायता उपलब्ध कराना है। पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक जानकारी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी समीक्षा करते हैं। उन्होंने बताया कि मानस पोर्टल एक ऐसा मंच है जो नशा मुक्त समाज की स्थापना में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.