Barabanki Mission Shakti: बाराबंकी में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जागरूकता रैली, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का संदेश

Barabanki Mission Shakti: शारदीय नवरात्र के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत बाराबंकी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ाना रहा।

रिजर्व पुलिस लाइन बाराबंकी में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें महिला पुलिसकर्मियों, आशा बहुओं, सफाईकर्मियों, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें- Barabanki Seva Sankalp Abhiyan: बाराबंकी में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी, भाषण-निबंध प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

mission-shakti-awareness-rally-barabanki
जागरूकता रैली

रैली रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू होकर कंपनी बाग, बस अड्डा और जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज मार्ग से गुजरी। इसके बाद रैली पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया।

Mission Shakti: महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने की अपील

पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने कहा कि मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और उन्हें निडर होकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आमजन से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित किसी भी घटना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल 112 या नजदीकी थाना अथवा पुलिस चौकी को दें। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस और समाज के बीच सहयोग आवश्यक है।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाओं का सम्मान पूरे समाज का सम्मान है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराना सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.