38 विधानसभा मिलक-शाहाबाद के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र वाल्मीकि एवं विधायक राजबाला सिंह ने दिया विजय का मंत्र
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
रामपुर,भारतीय जनता पार्टी की 38 विधानसभा मिलक-शाहाबाद का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन वाटिका रेस्टोरेंट, पटवाई में उत्साह एवं जोश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुभाष चंद्र वाल्मीकि उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में सुभाष चंद्र वाल्मीकि ने कहा कि चुनाव की जीत का आधार बूथ होता है। यदि प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तो संगठन की विजय निश्चित होगी। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे पूरे समर्पण, अनुशासन और मेहनत के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करें तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुँचाएं।
कार्यक्रम को 38 विधानसभा की माननीय विधायक राजबाला सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने बूथ अध्यक्षों के समर्पण एवं परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखे और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाकर आगामी चुनाव में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए कार्य करे।
कार्यक्रम का सफल संचालन विधानसभा संयोजक सुरेश बाबू गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर मंच पर पूर्व जिला अध्यक्ष हंसराज ‘पप्पू’, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश गंगवार, जिला महामंत्री रविंद्र सिंह ‘रवि’, मिलक चेयरमैन दीक्षा गंगवार, नगर मंडल अध्यक्ष शाहाबाद नरेंद्र सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पूनम देवी, नगर मंडल अध्यक्ष मिलक ममता अत्री, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह लोधी, केपी सिंह, विवेक पांडे, चौधरी संजय सिंह, माधुरी सक्सेना, राकेश गुप्ता, कुंवरपाल सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में 38 विधानसभा मिलक-शाहाबाद में कमल खिलाने का संकल्प लिया।
