लखीसराय पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,अपराध की योजना बना रहे छोटकी गैंग के सरगना सहित चार कुख्यात अपराधीयों को हथियार के साथ किया गिरफ़्तार

लखीसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।बड़हिया पुलिस ने बड़हिया थाना क्षेत्र के इंग्लिश मुहल्ला में छापेमारी कर अपराध की योजना बना रहे चार कुख्यात अपराधी को दो पिस्टल,पांच जिंदा कारतूस,दो मोबाइल,गांजा पीनेवाला दो चिलम भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान लक्ष्मण कुमार उर्फ छोटकी, कन्हैया कुमार,सौरभ कुमार,पियुष कुमार के रूप में की गई है।सभी बड़हिया थाना क्षेत्र के रहने वाला बताया जा रहा है। एसडीपीओ शिवम् कुमार ने बताया कि बड़हिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इंग्लिश मुहल्ला में अपराधी किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के लिए जूटे है।इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। एसडीपीओ शिवम् कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी लक्ष्मण कुमार उर्फ छोटकी पर लगभग आघा दर्जन से अधिक हत्या समेत कई संगीन मामला बड़हिया और किऊल रेल थाना में दर्ज हैं।हाल ही में हत्या के एक मामले में जेल से छुटकर बाहर आया है। वहीं कन्हैया और सौरभ पर भी बड़हिया थाना में मामला दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर सभी को जेल भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.