रामपुर: पुलिस अधीक्षक ने किया बीट बुक का निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

रामपुर। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में बीट बुक (Beat Book) एवं बीट प्रबंधन से जुड़े अभिलेखों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने, महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने तथा स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर जनसंपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बीट बुक में क्षेत्र से संबंधित पूर्ण, सटीक एवं अद्यतन जानकारी दर्ज रहनी चाहिए, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके।

बीट प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया—

महिला मुख्य आरक्षी रीना शर्मा, थाना गंज

मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, थाना पटवाई

महिला आरक्षी ऊषा भारती, थाना भोट

महिला आरक्षी गायत्री, थाना सैफनी

आरक्षी पप्पू, थाना मिलक

आरक्षी ललित कुमार, थाना शहजादनगर

आरक्षी अखिल नैन, थाना बिलासपुर

आरक्षी नीरज कुमार, थाना स्वार

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान पुलिसकर्मियों के श्रेष्ठ कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और बीट प्रबंधन में उनकी उत्कृष्ट दक्षता का प्रतीक है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.