मिर्जापुर डिजिटल मीडिया प्रेस क्लब ने रमईपट्टी स्थित उद्यान पार्क में धूम-धाम और हर्षो उल्लास के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

मिर्ज़ापुर – मिर्जापुर डिजिटल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा रमईपट्टी स्थित उद्यान पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही धूम-धाम और हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया । इस मौके पर पर्यावरण से संबंधित विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया और पर्यावरण को कैसे संरक्षित किया जाए इस पर क्लब के सदस्यों ने अपनी अपनी राय रखी इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विशेष आमंत्रित सदस्य कृष्णानंद मौर्य विंध्यआउटडोर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक मौजूद रहे। इस मौके पर क्लब के संस्थापक सपनेश पटेल की अगुवाई में क्लब के प्रत्येक सदस्यों द्वारा एक-एक पौधा लगाया गया ।

इस मौके पर पौधे लगाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया । इस मौके पर मिर्जापुर डिजिटल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा वर्ष भर में जनपद के तमाम सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर 1100 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया । इस मौके पर मिर्जापुर डिजिटल मीडिया प्रेस क्लब के संस्थापक सपनेश पटेल व अश्वनी सिंह अध्यक्ष तपेश विश्वकर्मा सचिन गौरव विश्वकर्म मीडिया प्रभारी रजनीश सोनकर सदस्य रिशु बिंद ,रवि यादव,तुषार विश्वकर्मा आदि पत्रकार मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.