संयुक्त मोर्चा के घटक संगठन जन अधिकार मोर्चा व श्रमिक उत्थान ट्रस्ट ने मोदी समूह के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

गाजियाबाद। आज 5जून को संयुक्त मोर्चा के घटक संगठन जन अधिकार मोर्चा व श्रमिक उत्थान ट्रस्ट ने मोदीनगर शुगर मिल के गेट पर 26 कॉलोनीयों के मालिकाना हक़ और मज़दूरों पर मोदी औद्योगिक समूह के द्वारा किये गए फ़र्ज़ी मुकद्दमों को लेकर सुबह 9:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक देवव्रत धामा के संयोजन में धरना दिया जिसमें मज़दूरों, किसानों और महिला शक्ति ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और मोदी समूह के प्रति रोष व्यक्त किया ।
सभा की अध्यक्षता प्रहलाद शर्मा ने की तथा संचालन देवव्रत धामा व विनोद गौतम ने किया। श्रमिक उत्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश कश्यप, तेजपाल सिंह पोसवाल,  कुलदीप सैनी, सभासद सूबे सिंह पायल, सोनू सभासद, सुशील शर्मा, विष्णुदत्त गर्ग,  अम्बुज लता माहेश्वरी, अतुल त्यागी आदि मज़दूर नेताओं ने मोदीयों के खिलाफ जोरदार तरीके से आवाज़ उठाई और शासन प्रसाशन से सांठ गाँठ करने का आरोप लगाया।
व्यापार मण्डल के जिला महासचीव निर्दोष खटाना,  दिशांत भूटानी, विपिन चौधरी, सुभाष चौधरी आदि ने  मुकदमों की वापसी तक संघर्षरत रहने व तन मन धन से संघर्षरत रहने का वादा किया ।
भारतीय किसान यूनियन ‘इंडिया’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधान चमन सिंह नेता जी के नेतृत्व में संदीप तीतोरिया, सीमान्त किसान मज़दूर संगठन के अध्यक्ष सर्वेश ढड़रा, हुकम सिंह प्रधान जी मल्लापुर, मोनू गिरि  राकेश प्रजापति राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन इंडिया अल्पसंख्यक सभा काशिफ मंसूरी,  विकास ठाकुर आदि ने अपने संगठनों का समर्थन पत्र सौंपा। एडवोकेट धीरज कौशिक ने वकीलों की तरफ से धरने को समर्थन दिया।
सत्यप्रकाश, जगदीश उपाध्याय, नवनीत तोमर, ओमप्रकाश, संतोष पाण्डेय, सुनील रस्तोगी, राजकुमार, राहुल, ओमबीर सिंह, प्रभावती, अरुण शर्मा, रणबीर, रामपाल, राजेंद्र, नरेंद्र, राकेश, रमेश, अभिषेक कौशिक, शरद गर्ग, जयकरण, जयपाल, अशोक कुमार अनीता, गीता, मनीषा, गुड्डी, श्रीमती दिनेश गोयल आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.