आगरा में मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर माफी मांगने का वीडियो वायरल

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

उत्तर प्रदेश के आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एत्माद्दौला थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद हवालात में हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान राहिल मलिक के रूप में हुई है। उसने अपनी फेसबुक आईडी से एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें शाहदरा से 80 फुटा रोड की खराब स्थिति दिखाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

मामले का संज्ञान लेते हुए एत्माद्दौला थाना पुलिस ने स्वतः मुकदमा दर्ज किया और शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि राहिल मलिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 270 सहित आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, करीब 60 वर्षीय राहिल मलिक एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नुनिहाई इलाके का निवासी है और किराये पर ऑटो चलाता है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस ने उसे सनकी प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.