युवा गेंदबाज मोहम्मद शोयैब का सपना हुआ साकार, आगामी यूपी टी-20 लीग 2026 में नोएडा किंग्स टीम के लिए चयन हुआ

मुरादाबाद जिले के उभरते हुए युवा क्रिकेटर मोहम्मद शोयैब ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शानदार गेंदबाजी के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन आगामी यूपी टी-20 लीग 2026 के लिए नोएडा किंग्स की टीम में हुआ है। नोएडा किंग्स ने हाल के वर्षों में स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए ट्रायल और स्काउटिंग कार्यक्रम आयोजित किए हैं। जिनके आधार पर शोयैब का सिलेक्शन किया गया है / शोयैब पहले भी up t20 लीग सीजन 2 में नोएडा किंग्स की और से अपना दम खम दिखा चुके है / और अब उन्होंने फिर से वापसी की है/

मोहम्मद शोयैब ने यह सफलता वर्षों की कठिन मेहनत, लगातार अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने हर चुनौती का सामना करते हुए अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार किया और आखिरकार अपनी प्रतिभा से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच दानिश मिर्ज़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कोच मिर्ज़ा दानिश आलम ने शुरुआत से ही शोयैब की तकनीक, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया। उनकी कड़ी ट्रेनिंग और मार्गदर्शन ने शोयैब को इस मुकाम तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। शोयैब 140 kmph से 145 kmph तक की स्पीड से गेंदबाज़ी करते है/

चयन के बाद शोयैब ने कहा, “यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा अवसर है। मैं अपने माता-पिता, कोच मिर्ज़ा दानिश आलम और उन सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। अब मेरा लक्ष्य नोएडा किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करना और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करना है/ शोयैब ने बताया की की उनकी सफलता के पीछे उनके कोच मिर्ज़ा दानिश आलम ने अहम भूमिका निभाई है और कड़ी मेहनत की है/ जिसके कारण आज वो इस मुकाम पर है/

कोच मिर्ज़ा दानिश आलम ने कहा, “मोहम्मद शोयैब हमेशा से मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रहा है। उसने अपनी सफलता के लिए दिन-रात मेहनत की है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह यूपी टी-20 लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा और भविष्य में भारतीय क्रिकेट में भी अपनी पहचान बनाएगा।”

मोहम्मद शोयैब का चयन न केवल उनके परिवार और कोच के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा है। यह साबित करता है कि लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर सपना पूरा किया जा सकता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.