एडवोकेट वीरेन्द्र भादू ने शुरू किया तिरंगा वितरण अभियान, ऑटो-ई-रिक्शा पर लहराया तिरंगा, देशभक्ति का दिया संदेश
ऐलनाबाद, 9 अगस्त (एम पी भार्गव): स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह भादू ने शहर में तिरंगा वितरण अभियान की शुरुआत की।
अभियान के प्रथम चरण में उन्होंने शहर में चलने वाले ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
इस अवसर पर एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह भादू ने कहा कि “तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाए।
उन्होंने बताया कि तिरंगा वितरण अभियान के माध्यम से शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं वाहनों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।
इस दौरान ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों ने भी उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लिया और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
