महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की ओर निरंतर अग्रसर: विकास चौहान

सिकंदराबाद – नगर में शक्ति वंदन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ एवं आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे।नगर के दीक्षित पैलेस में आयोजित ‘शक्ति वंदन अभियान’ कार्यक्रम में आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि आज भारतीय समाज में महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की ओर निरंतर अग्रसर हो रही हैं केंद्र सरकार द्वारा महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखाई देने लग गया है। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कारगर साबित हो रहे हैं हमें अधिक से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह बनाकर नए भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि,जिला उपाध्यक्ष ऊषा बंसल , जिला मंत्री अरविंद दीक्षित, भाजयुमो जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप दीक्षित , दीपक दुल्हैरा, नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.