सोनभद्र: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भव्य काव्य संध्या 25 सितंबर को
• होटल ग्रीन स्टार में सजेगी काव्य की महफिल, अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज होंगे मुख्य अतिथि
दुद्धी(सोनभद्र)। अंत्योदय के प्रणेता एवं महान दार्शनिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर 25 सितंबर 2026 को रात्रि 8 बजे होटल ग्रीन स्टार में भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज होंगे। मुख्य वक्ता डॉ. संतोष सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व वैदिक सनातन न्यास, वाराणसी एवं प्रबंध संपादक संपन्न भारत राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र तथा डॉ. सुमन राव, प्रधान संपादक संपन्न भारत होंगे। कार्यक्रम में आमंत्रित कवि-कवयित्रियों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा, जिसमें डॉ. लखन राम जंगली, कौशल्या कुमारी, कौस्तुभ राज यादव, यथार्थ विष्णु, सोमेश चंद्र पीयूष, धर्मराज ठाकुर, अमन भदोरिया और आकाश अगम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच दुद्धी के संयोजन में किया जा रहा है। मंच के अध्यक्ष डॉ. लव कुश प्रजापति, महामंत्री जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी तथा संरक्षक कमलेश मोहन, नगर पंचायत चेयरमैन दुद्धी सहित मंच के पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।
आयोजन समिति ने नगर क्षेत्रवासियों से काव्य संध्या में सादर सहभागिता की अपील की है।
कार्यक्रम में एडवोकेट नंदलाल अग्रहरि, रामेश्वर प्रसाद राय, मनोज सिंह उर्फ बबलू, डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव, विंध्यवासिनी प्रसाद गुप्त, डॉ. संजय कुमार गुप्त सहित मंच परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।
