बदायूँ: बिल्सी विधानसभा में सैकड़ों लोगों ने सपा, बसपा, कॉग्रेस छोड़कर ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

बदायूँ। भाजपा द्वारा दातागंज एवं बिल्सी विधानसभा में मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने सपा, बसपा, कॉग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

उझानी के नगर पालिका प्राँगण में मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकङों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ो लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं।

विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने कहा भाजपा सबका साथ- सबका विकास,- सबका विश्वास- सबका प्रयास के आधार पर कार्य कर रही है।

अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव ने कहा भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है इससे स्पष्ट होता है 2024 में मोदी सरकार की हैट्रिक लगना तय हैं।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, चेयरमैन जगदीश लौनिया, ओमप्रकाश सागर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

दातागंज में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता विधायक राजीव कुमार सिंह ब्लाक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने महावीर सिंह प्रधान, अतेंद्र सिंह प्रधान, कैलाश सिंह पूर्व प्रधान, राजू ठेकेदार, विजेंद्र पाल, वीरपाल सिंह, अवनीश कुमार, सुखवीर सिंह, महेंद्र सिंह, फ़िरोज, अजय पाल, सुरेंन्द्र यादव, रजनीश गौतम, धीरपाल सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा सैकड़ो लोगों ने आज सपा, बसपा का साथ छोड़कर भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की है सभी का स्वागत अभिनंदन करता हूं।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा भाजपा महिलाओं, नौजवानों, किसानों की सरकार है इसलिए अन्य दलों के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.