भाजपा में शामिल हुए लाल बहादुर शास्त्री के पोते, बोले- देश की सेवा..

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अब पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।

विभाकर शास्त्री ने BJP में शामिल होने के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि PM मोदी के नेतृत्व में मैं लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के दृष्टिकोण को और मजबूत करके देश की सेवा कर पाऊंगा।

विभाकर शास्त्री ने ट्वीट कर लिखा, माननीय कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी! मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.