कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, BJD ने रेल मंत्री वैष्णव को समर्थन देने का किया ऐलान

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इसमें सोनिया गांधी और अभिषेक मनु सिंघवी का भी नाम है। कांग्रेस की तरफ से पहली बार सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने का आधिकारिक ऐलान किया गया है। सोनिया गांधी राजस्थान से, जबकि अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल प्रदेश से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा पार्टी ने बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह को और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को मैदान में उतारा है।

बता दें कि रेल मंत्री वैष्णव को राज्य के सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) के समर्थन से चुने जाएगा, जैसा कि 2019 में पहले कार्यकाल के लिए पूर्व IAS अधिकारी के चुनाव के दौरान हुआ था। इस बार भी बीजद ने उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.