जब रिटायर्ड डीजीपी S.N. Vashishth तब SP सोनीपत को भर्ती होने वाले जवान ने कहा जनाब सीएम और गवर्नर का नाम क्या काम आयेगा!

गुस्ताखी माफ हरियाणा- पवन कुमार बंसल

जब रिटायर्ड डीजीपी S.N. Vashishth तब SP सोनीपत को भर्ती होने वाले जवान ने कहा जनाब सीएम और गवर्नर का नाम क्या काम आयेगा! आप हमारे पड़ोसी गांव के पंडित जी के छोरे हो जरूरत होगी उन्हें ले आयेंगे!

रिटायर्ड डीजीपी एस एन वशिष्ठ सोनीपत के एसपी थे और सिपाही भर्ती कर रहे थे i फिजिकल में फ़िट एक जवान से पूछा कि सीएम और गवर्नर कौन है तो जवाब मिला पता कोन्या। वशिष्ठ साहिब ने कहा कुछ पता भी है तो जवान ने कहा “ जनाब इनका पता करके क्या करेंगे? जब काम पड़ेगा तो पहले तो मिले नहीं और मिल गए तो काम नहीं करे – जनाब आप हमारे पड़ोस के पंडित जी के छोरे हो , जरूरत पड़ी तो पंडित जी को लें आयेंगे, और बंदा सेलेक्ट
दुमछला-
यह भले वक्त की बात है तब एसपी भर्ती करते थे अब तो लिस्ट ऊपर से आती हैं, पोस्ट लंबी हो रही है भर्ती घोटालों की चर्चा फिर करेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.