Illegal Arms Smuggling: अमृतसर पुलिस की बड़ी सफलता; अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, 16 पिस्तौल बरामद
अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: 16 अवैध पिस्तौलों के साथ हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश
Amritsar Illegal Arms Smuggling: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को अवैध हथियारों की अंतरराज्यीय और सीमा पार तस्करी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल (IPS) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचनाओं और ठोस सुरागों पर काम करते हुए पुलिस टीमों ने इस नेटवर्क को ध्वस्त कर 16 अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक चोरी की एक्टिवा बरामद की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जब्त किए गए 16 पिस्तौल अलग-अलग बोर के हैं:9mm की 3 ग्लॉक (Glock) पिस्तौल .30 बोर की 1 मेड-इन-चाइना पिस्तौल .30 बोर की 1 एक्स-शॉट पिस्तौल .30 बोर की 1 PX5 पिस्तौल .30 बोर की 9 अन्य पिस्तौलें .32 बोर की 1 देसी पिस्तौल (Country-made) आरोपियों की पहचान और कार्यप्रणाली मामले में 4 आरोपियों को काबू किया गया है, जिनमें अनमोल सिंह (19 वर्ष) और हरदीप सिंह (18 वर्ष) के अलावा 2 नाबालिग (Juvenile) शामिल हैं।
Illegal Arms Smuggling: सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से साधते थे संपर्क
पुलिस जांच में सामने आया कि ये आरोपी 10वीं-11वीं पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा हैं। पाकिस्तान आधारित तस्कर सोशल मीडिया के जरिए ऐसे बेबस और अनजान युवाओं से संपर्क साधते थे। उन्हें लाखों रुपये देने का लालच देकर सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराए गए हथियारों की डिलीवरी उठाने के लिए भेजा जाता था। मील के पत्थर, बरगद के पेड़ या किसी कपड़े/रुमाल के निशान बताकर लोकेशन दी जाती थी, जहां से ये लड़के हथियार उठाते थे । पुलिस कमिश्नर गिल ने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के बहकावे में न आएं।
Illegal Arms Smuggling: 5 स्वैट टीमें संवेदनशील इलाकों में तैनात
उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व कम पैसों में लालच देकर युवाओं का करियर और जीवन बर्बाद कर रहे हैं। आगामी चुनावों और सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शहर में गश्त बढ़ा दी है: 69 पीसीआर (PCR) गाड़ियां लगातार गश्त पर हैं। 10 क्विक रिस्पांस टीम (QRT) तैनात की गई हैं। 5 स्वैट (SWAT) टीमें श्री दरबार साहिब, दुर्गियाना मंदिर, श्री रामतीर्थ और रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं। 10 शिफ्टिंग नाके और 5 पक्के नाके शहर के मुख्य रास्तों पर स्थापित किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले की तफ्तीश जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की पूरी संभावना है।
UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

[…] […]