स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर बांटा प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण

सिकंदराबाद । रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिकंदराबाद के स्वयंसेवकों द्वारा जैन मंदिर से हनुमान चौक बड़ा बाजार, विजयद्वार, अनाज मंडी एवं सब्जी मंडी तक घर-घर एवं दुकान पर अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत एवं राम भगवान का चित्र देकर सभी को 22 जनवरी को होने वाली भव्य प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया एवं सभी से आग्रह किया। प्रातः 11:00 बजे से 1:00 बजे तक सभी प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लाइव देखें। स्वयंसेवकों ने कहा कि 500 वर्ष बाद भगवान राम वनवास के बाद अपने घर वापस लौट रहे हैं ,ऐसे में सभी लोग शाम को सभी अपने-अपने घरों में दीए जलाकर दीपोत्सव मनाये।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.