मकर संक्रांति के अवसर पर चेयरमैन फात्मा रजा ने नगर पालिका परिषद बदायूं में गरीबों को बांटी खिचड़ी

बदायूं। मकर संक्रांति के अवसर नगर पालिका निशुल्क रसोई में चेयरमैन फात्मा रजा ने स्वयं अपने हाथो से गरीबों को खिचड़ी बांटी।इसके साथ ही एस के एस न्यूज के संचालक शरद शंखधार द्वारा कदीर मार्केट इंद्रा चौक पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया, जिसमें चेयरमैन फात्मा रजा ने पहुंचकर लोगों को अपने हाथों से खिचड़ी परोसीऔर बुजुर्गों को कंबल बांटे।इस मौके पर सभासद अनवर खान, मुकेश साहू, श्याम साहू सभासदपति, वाहिद अली, अबरार, मुकेश साहू, अनवर अंसारी, अतुल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा समेत सभी स्टाफ ने भोजन वितरण में सहयोग किया।अंत में चेयरमैन फात्मा रजा ने सभी सभासदों और सहयोगी का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.