धूमधाम से मनाया गया वैश्य शिरोमणि दानवीर भामाशाह जी की जयंती

रामपुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, रामपुर द्वारा आज आदर्श कॉलोनी स्थित भारत भूषण गुप्ता जी के आवास पर वैश्य शिरोमणि दानवीर भामाशाह जी की जयंती का कार्यक्रम अत्यधिक उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों व सदस्यों ने वैश्य शिरोमणि दानवीर भामाशाह जी के चित्र पर सर्वप्रथम माल्यार्पण कर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए, जिन्होंने भामाशाह जी के जीवन व चरित्र पर मिलकर चर्चा की। इस अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री श्री भारत भूषण गुप्ता जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भामाशाह जी को समस्त वैश्य समाज का गौरव बताया तथा उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में बनाए जाने का निर्णय लिया गया है जिसके लिए समस्त वैश्य समाज सरकार का आभार व्यक्त करता है।

कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर सर्वश्री राजकुमार अग्रवाल, हरिश्चंद्र अग्रवाल (जिला अध्यक्ष,अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, रामपुर ) सतेन्द्र गुप्ता , उमेश गुप्ता, गौतम गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, श्रीमती पूनम गुप्ता, स्मिता गुप्ता, प्रशाली गुप्ता, दीपा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.