भाकियू में महिला किसानों की बढ़ेगी भागादारी

रामपुर। भाकियू में महिला किसानों की भागादारी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए गांव-गाव सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। महिला बिंग की प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों ने अभियान की रूप रेखा तैयार की।
भाकि यू( टिकैत) के प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को प्रदेश और मंडल के पदाधिकारी जुटे। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की आकस्मिक पंचायत बुलाई। महिला बिंग की प्रदेश अध्यक्ष बब्ली सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती को लेकर काम करें। संगठन में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाए। इसके लिए गांव- गांव अभियान चलेगा। उन्होंने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से अभियान को लेकर मंथन किया। साथ ही रूपरेखा तैयार की।
प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि रियल टाइम खतौनियों के अपलोड करने में गड़बड़ी की गई है। किसानों के खाते भी बदल दिए गए। जमीनों के हिस्सेदारी में भी फेरबदल कर दिया।इससे किसानों के सामने दिक्कत आ रही है। उन्होंने समस्या का समााधान कराने की मांग की। पंचायत में प्रवक्ता मेरठ मंडलदिनेश त्यागी , मेरठ मंडल युवा अध्यक्ष जीते चौहान ,महासचिव सेवाराम चौहान, बादल प्रधान, कपिल चौहान, टैटू प्रधान , प्रिंस चौहान, दिले सिंह चौहान, जुबैद आलम,नदीम खां, शाने आलम,गुलाम मोहम्मद,रामोतार,नल सिंह यादव, साबिर अली, फहद हसीब भी मोजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.