Salasar Dham Yatra: हनुमान धाम सालासर पैदल जाने वाले यात्रियों के विश्राम की सराहनीय व्यवस्था
सालासर-पल्लू जाने वाले यात्रियों की हो रही है दिल से सेवा
ऐलनाबाद, 13 अक्टूबर (एम.पी. भार्गव)। हनुमानगढ़ रोड, ऐलनाबाद के नजदीक काशी के बास के पास समाजसेवी व धार्मिक प्रवृत्ति के युवाओं द्वारा सालासर (Salasar Dham Yatra), पल्लू आदि धामों पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे व विश्राम की बहुत ही सराहनीय व्यवस्था की गई है, जिसकी ऐलनाबाद शहर में भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन दिनों राजस्थान की ओर जाने वाले पदयात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। इसी को देखते हुए स्थानीय समाजसेवियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए हनुमानगढ़ रोड पर ही बड़ा टेंट लगाकर सेवा शिविर शुरू किया है।
यह भी पढ़ें- JioPC: अब कम खर्च में मिलेगा क्लाउड कंप्यूटर, पढ़ाई के साथ AI का भी कर सकेंगे इस्तेमाल
Salasar Dham Yatra: सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए की गई नि:शुल्क व्यवस्था
सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए चाय-पानी, नाश्ता, शुद्ध भोजन, ठंडे जल, छाया में बैठने व आराम करने की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। सुबह से देर शाम तक स्वयंसेवक पूरी तत्परता से सेवा में लगे रहते हैं। दूर-दराज से पैदल व वाहनों से जा रहे सैकड़ों श्रद्धालु यहां रुककर कुछ देर सुस्ताते हैं और सेवा का लाभ लेकर पुनः अपनी यात्रा पर रवाना होते हैं।
Pujashree Pure Brass Gangajali Lota With Handle |Brass Lota For Home Temple Diwali Pooja | Brass Kalash (Height: 5.5 inch, Gold)
Salasar Dham Yatra: शहरवासियों ने की सेवा कार्य की सराहना
स्थानीय लोगों ने इस सेवा भावना को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि ऐसे सेवा शिविरों से न केवल यात्रियों को राहत मिलती है, बल्कि हमारी संस्कृति में अतिथि देवो भव: की परंपरा भी मजबूत होती है।
आयोजकों ने बताया कि यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क है और जब तक पदयात्रियों की आवाजाही रहेगी, तब तक यह शिविर निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निसंकोच इस सेवा शिविर में आएं और सेवा का लाभ उठाएं।
