उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया, 23 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
रामपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया गया। इस धरने का उद्देश्य माननीय मुख्यमंत्री जी को 23 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपना था। इन मांगों में प्रमुख मुद्दे शामिल हैं: पुरानी पेंशन की बहाली, तदर्थ शिक्षकों की सेवा बहाली, चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 12, 18 और 21 की व्यवस्थाओं को माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1921 में समाहित करना, वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान वेतनमान, और अन्य कई मुद्दे।
धरने में जिला विद्यालय निरीक्षक रामपुर के माध्यम से ये ज्ञापन मुख्यमंत्री जी को सौंपा गया। प्रमुख मांगों में आठवें वेतन आयोग का गठन, एनपीएस की कटौती को नियमित रूप से एनएसडीएल में जमा करना, तदर्थ शिक्षकों को पुरानी पेंशन देना, और अन्य लंबित मुद्दे शामिल थे। इसके अतिरिक्त, जीपीएफ की पर्ची पर हस्ताक्षर न किए जाने और लाल बहादुर इंटर कॉलेज मंडोली के दिवंगत शिक्षक स्वर्गीय परमेश्वरी दयाल जी की पेंशन व मृतक आश्रित को नौकरी की समस्या जैसे स्थानीय मुद्दों पर भी ज्ञापन सौंपा गया।
धरने को सफल बनाने में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, जिला मंत्री चरन सिंह, अजय सिंह राठौर, संजय सिंह, महेंद्र राव, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, विजेन्द्र सिंह गंगवार, पुष्पेन्द्र कुमार, जगपाल सिंह, महेश चंद्र, नीरज सिंह, रवि चंद्रा, महावीर सिंह, और जनपद के सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलीय मंत्री प्रेम सिंह ने की, जबकि जिला मंत्री विक्रम कुमार ने धरने को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। धरने का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अनुज कुमार वर्मा ने किया।
About The Author
SHAHBAZ KHAN
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
