कानपुर में धूमधाम से आयोजित हुआ यूपी स्टार अवॉर्ड शो, जानी-मानी हस्तियों ने बढ़ाया कार्यक्रम का मान

कानपुर। शास्त्री भवन ऑडिटोरियम में यूपी स्टार अवॉर्ड शो का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेहा गोल्डन क्वीन और बृजेश तिवारी रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की।

इस खास अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए यूट्यूबर, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और कानपुर की कई जानी-मानी हस्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजक अर्जुन दीक्षित और संरक्षक अंजली सिंह रहीं।

कार्यक्रम के दौरान कई अकादमी के बच्चों ने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी, जिसने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। वहीं अमन तूफानी द्वारा प्रस्तुत हनुमान जी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

मुख्य अतिथि नेहा गोल्डन क्वीन ने समारोह में आए सभी प्रतिभागियों और मेहमानों को सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में शामिल रहे –

दिल्ली से चित्रांशी

अयोध्या से बुलेट सक्सेना स्टार

इटावा से रानी

कानपुर की “यूपी गर्ल” अंजली यादव, जो अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए जानी जाती हैं

शिकोहाबाद से रिचा तिवारी

इटावा से अंजली शर्मा

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश की संस्कृति और कला को भी नई पहचान दिलाते हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.