कासगंज पुलिस को मिली 10 नई स्कॉर्पियो PRV, एसपी ने किया रवाना

  • रिपोर्ट: हरिश्चंद्र कासगंज

कासगंज: जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए यूपी-112 मुख्यालय से 10 नई PRV स्कॉर्पियो वाहन कासगंज पुलिस को प्राप्त हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने गुरुवार शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर एसपी ओम प्रकाश सिंह ने वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि आपात स्थिति में पीड़ितों को तुरंत सहायता प्रदान की जाए और निर्धारित समय के भीतर प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नई PRV स्कॉर्पियो वाहनों के शामिल होने से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक बेहतर होगी। उन्होंने शासन और डीजीपी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम PRV के रिस्पांस टाइम को कम करने और पीड़ितों तक तेजी से पहुंच सुनिश्चित करने में सहायक साबित होगा।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, नोडल अधिकारी (112) सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक (112) राजेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक रविंद्र मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.