रामपुर में दर्दनाक हादसा: थार ने बाइक सवारों को टक्कर मार 300 मीटर तक घसीटा, एक की हालत गंभीर

  • (रिपोर्ट: शाहबाज़ खान)

रामपुर: रामपुर में मोती मस्जिद के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आरोप है कि एक थार वाहन चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें करीब 300 मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान मोटरसाइकिल थार के नीचे फंस गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया है, जबकि दूसरे का इलाज रामपुर में चल रहा है। बताया जा रहा है कि थार चालक नशे की हालत में था।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस चौकी नादरा के इंचार्ज मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से थार वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया, जबकि क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को चौकी नादरा में खड़ा कराया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.