Durga Puja 2025: दुर्गापूजा की तैयारियां शुरू, मूर्ति निर्माण का ऑर्डर दिया गया

  • रिपोर्ट- शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र (घोरावल)। आगामी नवरात्रि को देखते हुए नगर में परम्परागत दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। माँ दुर्गापूजा शीतला श्रृंगार समिति की लगातार बैठकों के बाद इस वर्ष भी नगर के दशमी तालाब के पश्चिमी छोर पर माँ दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं की प्राणप्रतिष्ठा हेतु मूर्तियों के निर्माण का ऑर्डर दे दिया गया है।
समिति के प्रबंधक डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी पूजा विधिवत मंत्रोच्चार और आचार्यगण की उपस्थिति में सनातन परंपरानुसार विधि-विधान से प्रारंभ होगी।

बता दें कि दुर्गा पूजा 2025 शारदीय नवरात्रि के साथ शुरू होगी। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 सोमवार से शुरू होगी और 1 अक्टूबर 2025 बुधवार को समाप्त होगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.