लखीसराय(सरफराज आलम) केंद्रीय पंचायती राज पशुपालन मत्स्य पालन एवं डेयरी मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह 16 मई को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय आएंगे। वह इस दौरान जिले के पिपरिया, सूर्यगढ़ा प्रखंड का भ्रमण करेंगे। लखीसराय जिला जद यू के अध्यक्ष रामानुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री सबसे पहले पिपरिया प्रखंड पहुंचेंगे।वहां पर मोहनपुर में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास करेंगे इसके साथ ही मोहनपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी करेंगे इसके बाद केंद्रीय मंत्री सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के माणिकपुर जाएंगे जहां आजाद चौक परिसर में भी जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई है।जद यू जिला अध्यक्ष रामानुज शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के साथ सूर्यगढ़ा के विधायक रामानंद मंडल भी रहेंगे।जिला अध्यक्ष ने बताया कि जद यू के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के भव्य स्वागत की तैयारीयां शुरू कर दी गई है।क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा जा रहा है।वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारीयां की जा रही है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
