मिशन शक्ति फेज-04 के विशेष अभियान के तहत महिला सुऱक्षा विशेष दल ने गाँवों में जन चौपाल लगाकर किया जागरूक

बदायूं से इतंजार हुसैन की रिपोर्ट
शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सश्क्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति फेज-04 (शक्ति दीदी अभियान) का जनपद में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मिशन शक्ति फेज-04 के विशेष अभियान (शक्ति दीदी) के तहत थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों,समस्त थानों पर गठित महिला सुऱक्षा विशेष दल द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बस स्टैंड/बाजार/गांव/कस्बा/स्कूल/कालेज/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/ महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए शक्ति दीदी के रुप में महिलाओं/बालिकाओं से जुड़ कर उन्हे सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयत्न किया जा रहै है जिससे महिलाओ पर हो रहे अत्याचार/उत्पीड़न रोकने और अधिकारों के प्रति किया जा रहा जागरुक, महिलाये अपने अधिकारों को समझे डरे सहे नही, महिलाओ के प्रति सजग है सरकार।

महिलाओं की समस्या की सहज सूनवाई के लिए किये गये उपाय-
👉🏻महिलाओं के समस्याओं की सुनवाई के हेतु जनपद के प्रत्येक थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित है जिसमें महिलाओं की समस्या महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सुनी जाती है।
👉🏻शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण बीट पुलिस अधिकारी के द्वारा समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण रूप से किया जा रहा है।
👉🏻महिला पुलिस कर्मियों की थानों के बीटों पर नियुक्ति की गयी है ताकि महिला पुलिसकर्मी थाना पुलिसिंग के अन्य क्षेत्रों में भी अपनी सहभागिता बनाये रखे।

 

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.