गाजियाबाद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा की दी गई जानकारी

गाजियाबाद। आज दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार ग्रामीण जोन, कमिश्नरेट गाजियाबाद क्षेत्र में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना भोजपुर पुलिस की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने दयावती मोदी जूनियर हाईस्कूल, भोजपुर में पहुंचकर अध्यापिकाओं व छात्राओं से संवाद किया और उन्हें महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा किसी भी प्रकार की असुविधा, अपराध या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर — 112, 1090, 181 और 1930 — पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही छात्राओं और अध्यापिकाओं के बीच जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए तथा उन्हें सरकार द्वारा संचालित महिला सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को स्वावलंबी, आत्मविश्वासी और सजग बनाना है, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में सही निर्णय लेकर स्वयं की सुरक्षा कर सकें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.