अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर लखीसराय में परिचर्चा सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

  • रिपोर्ट: सरफराज आलम  

लखीसराय। अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गोविंद उच्च विद्यालय मानो लखीसराय में परिचर्चा सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी बंदना पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। स्वीप के नोडल शिक्षक श्री अमिताभ कुमार के देखरेख में नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक में शिक्षक घनश्याम कुमार ने भी रचनात्मक भूमिका निभाई। मानो तथा रामपुर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बारी बारी से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं के अलावा मौजूद सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी मतदाता जागरूकता से संबंधित संकल्प स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में लिया गया। श्रीमती बंदना पांडेय को पूरे कार्यक्रम में अपने बीच पाकर छात्र छात्रा बड़े ही उत्साहित थे। कई छात्र छात्रा ने परिचर्चा सत्र में प्रश्न भी किए जिसका उत्तर बड़े ही सहजता से दिया गया।अनुराधा कुमारी ने परिचर्चा सत्र में उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए जेंडर समानता को समझिए एवं जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ एक जुटकर होकर इसका विरोध करें। जिला परियोजना प्रबंधक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। गोलू कुमार, मुस्कान कुमारी, अनुराधा कुमारी एवं प्रियांशु ने अपने विचार रखे। स्वीप आइकॉन सह कला शिक्षक रणवीर कुमार ने पेंटिंग के माध्यम से मतदाता जागरूकता विषय पर बात रखे। एवं प्रजेंटेशन के माध्यम से छात्र छात्राओं को ध्यान आकृष्ट किए।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला नोडल पदाधिकारी ने विद्यालय के प्रभारी राजीव रंजन को धन्यवाद दिया गया। मौके पर हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, एनएनएम जिला समन्वयक कन्हैया कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार दर्जनों छात्र छात्रा एवं कई शिक्षक शिक्षिकाए मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.