- Pankaj Jha ki kalam se ✍️✍️
गाजीपुर/(सेवराई) मगरखाई: क्षेत्र के किसानों को इन दिनों गंभीर सिंचाई संकट का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यहां का राजकीय ट्यूबवेल पिछले लगभग छह माह से बंद पड़ा हुआ है। ट्यूबवेल के खराब पड़े रहने से खेतों की सिंचाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है और किसान फसल बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
किसानों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी ट्यूबवेल को दुरुस्त करने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ऐसे में खेती पर निर्भर परिवारों की चिंता बढ़ती जा रही है, क्योंकि समय पर सिंचाई न होने से फसलें सूखने की कगार पर पहुंच रही हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विभागीय लापरवाही के कारण पूरे इलाके की कृषि व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही ट्यूबवेल को ठीक नहीं किया गया तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए ट्यूबवेल को जल्द से जल्द चालू कराने की अपील की है, ताकि सिंचाई संकट से राहत मिल सके और किसानों की फसलें बचाई जा सकें।
