शिक्षक दीनबन्धु त्रिपाठी को कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित

शिक्षा में नवाचार के लिए दो शिक्षक राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

सोनभद्र। ब्रज की धरती मथुरा स्थित के.एम. यूनिवर्सिटी में आयोजित एडूलीडर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सोनभद्र के दो शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए सम्मानित किया गया। विकासखंड घोरावल के कम्पोजिट विद्यालय विसुन्धरी के सहायक अध्यापक दीनबन्धु त्रिपाठी को कर्मयोगी सम्मान तथा रॉबर्ट्सगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय केवटा की प्रधानाध्यापिका सिन्धु मिश्रा को एडूलीडर पुरस्कार प्रदान किया गया। भगवद्गीता के मूल्यों पर आधारित शिक्षा समागम के दौरान आयोजित कार्यक्रम में दोनों शिक्षकों को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के लिए दिया गया।

मथुरा के के.एम. यूनिवर्सिटी सभागार में आयोजित समारोह में मथुरा जिला पंचायत अध्यक्ष के.एम. चौधरी एवं बीएसए सलोनी गौतम ने संयुक्त रूप से दोनों शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किया। जनपदीय संयोजक दीनबन्धु त्रिपाठी ने बताया कि एडूलीडर्स, राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक सर्वेष्ट मिश्रा के संयोजन में कार्य करने वाला नवाचारी एवं टेक्नोसेवी शिक्षकों का समूह है, जो प्रतिवर्ष राज्य स्तर पर नवाचारी शिक्षकों का चयन कर कर्मयोगी एवं एडूलीडर पुरस्कार प्रदान करता है। दोनों शिक्षकों के सम्मानित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, बीईओ अरविंद पटेल, अशोक त्रिपाठी, सौरभ कार्तिकेय सहित अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.